सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Elephant baby found dead in the forest

जंगल में मृत अवस्था में मिला हाथी का बच्चा

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Elephant baby found dead in the forest
विज्ञापन
हाथियों के रातभर चिंघाड़ने पर वन विभाग की टीम ने मंगलवार को सर्च ऑपरेशन चलाया तो जंगल में हाथी का बच्चा मृत हालत में पड़ा हुआ मिला। बुधवार को डॉक्टरों का पैनल उसका पोस्टमार्टम करेगा।
Trending Videos

राजाजी टाइगर रिजर्व की बेरीवाड़ा रेंज में सोमवार की रात में हाथियों के चिंघाड़ने की आवाज वन विभाग की टीम को आती रही। यह देेखकर वन टीम की ओर से किसी आशंका को देखते हुए मंगलवार को सुबह से ही गश्त करते हुए सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान टीरा दक्षिणी बीट क्षेत्र में एक तीन से चार साल का हाथी का मादा बच्चा मृत हालत में पड़ा हुआ मिला। टीम ने इसकी जानकारी रेंजर मदन सिंह रावत को दी। सूचना मिलने पर रेंजर टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्डन ललिता प्रसाद टम्टा ने बताया कि हाथी के बच्चे के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं। उसके सभी अंग सुरक्षित हैं। माना जा रहा है कि उसकी किसी बीमारी या फिर अन्य वजह से मौत हुई हो। उन्होंने बताया कि बुधवार को डॉक्टरों का पैनल हाथी के बच्चे का पोस्टमार्टम करेगा। उसके बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed