{"_id":"699ef64dd25f4c99c902c1fc","slug":"a-fire-broke-out-in-a-jewelers-shop-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-145421-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: सराफा कारोबारी की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: सराफा कारोबारी की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 25 Feb 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- कनखल थाना क्षेत्र के सराफा कारोबार में बुधवार तड़के की घटना
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र के सराफा बाजार में बुधवार तड़के एक सराफा कारोबारी की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग बढ़ती चली गई और अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, बुधवार तड़के कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि कनखल सराफा बाजार स्थित अग्रवाल ज्वेलर्स की दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही मायापुर फायर स्टेशन से दमकल कर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने देखा कि दुकान के भीतर आग तेजी से फैल रही थी और चारों ओर घना धुआं भरा हुआ था। संकरी बाजार गलियों और बंद शटर के कारण आग तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण रहा। दमकल कर्मियों ने पहले शटर को सुरक्षित तरीके से खुलवाया फिर पानी और अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग पर नियंत्रण की कार्रवाई शुरू की।दमकल कर्मी राहुल शर्मा, प्रकाश मनौडी, मातबर सिंह, शैलेन्द्र भट्ट, सुरेश ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। प्राथमिक जांच में आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी। आग तड़के के समय लगी, जब बाजार पूरी तरह बंद था। यदि आग दिन के समय लगती तो स्थिति अधिक गंभीर हो सकती थी। अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह ने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। कारणों की जांच की जा रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X