सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   21-year-old Rupa wrote a note before hanging herself in bageshwar

UK: घर की खुशहाली के लिए हर मंदिर गई...पर मिला अपमान, पति ने लगाया ये ठप्पा, रूपा के सुसाइड नोट में खुला राज

अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: Heera Updated Thu, 18 Jun 2026 05:18 AM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

भोजगण गांव की 21 वर्षीय विवाहिता की मौत के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। पुलिस को मृतका के हाथ का लिखा एक भावुक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए सीधे तौर पर अपने पति को जिम्मेदार ठहराया है।

21-year-old Rupa wrote a note before hanging herself in bageshwar
रूपा का सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कौसानी पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत भोजगण गांव की 21 वर्षीय विवाहिता की मौत के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। पुलिस को मृतका के हाथ का लिखा एक भावुक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए सीधे तौर पर अपने पति को जिम्मेदार ठहराया है। मृतका ने नोट में लिखा है कि उस पर बेवफाई और चरित्रहीन होने के झूठे आरोप लगाए गए, जिससे आहत होकर उसके सामने आत्मघाती कदम उठाने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था।

बीते मंगलवार को भोजगण निवासी रूपा देवी (21) पत्नी अमित सिंह का शव मंगलवार को गांव में ही गोशाला के भीतर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। परिजनों की सूचना पर पहुंची कौसानी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा और पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में मृतका की मां गीता देवी ने पहले ही गंभीर सवाल खड़े किए थे। अब पुलिस के हाथ लगे सुसाइड नोट में मृतका ने अपनी आखिरी पीड़ा बयां की है। रूपा ने लिखा है कि वह अपने घर की खुशहाली के लिए हर मंदिर गई और मन्नतें मांगीं, लेकिन जिस व्यक्ति से उसकी शादी हुई, उसी ने उस पर चरित्रहीन होने का कलंक लगा दिया। परिवार के अन्य लोगों ने भी उसे कभी सम्मान नहीं दिया और नौकरानी से अधिक कुछ नहीं समझा। इस मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर उसने जीवन लीला समाप्त कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में अभी तक मृतका के मायके पक्ष या किसी अन्य की ओर से पुलिस को लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मौके से मिले सुसाइड नोट की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों की पुष्टि हो पाएगी, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -अजय लाल साह, सीओ बागेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed