सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Mother Ganga and Shiva united through the voices of the Gundecha brothers and the pakhawaj of Prof. Vishwambharnath

Varanasi News: गुंदेचा बंधुओं के स्वरों और प्रो. विश्वंभरनाथ के पखावज से मां गंगा-शिव को एकाकार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Mother Ganga and Shiva united through the voices of the Gundecha brothers and the pakhawaj of Prof. Vishwambharnath
विज्ञापन
शिवाराधना को समर्पित अंतरराष्ट्रीय ध्रुपद मेले की अंतिम निशा में कलाकारों ने सुर, लय और ताल से भगवान शिव के अभिषेक किया। ध्रुपद तीर्थ तुलसीघाट से दिग्गज कलाकार उमाकांत गुंदेचा और अनंत रमाकांत गुंदेचा के ध्रुपद के स्वरों को संकट मोचन के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र ने पखावज से विस्तार देकर मां गंगा और शिव को एकाकार किया।
Trending Videos

महाराज बनारस विद्या मंदिर न्यास एवं ध्रुपद समिति की ओर से आयेाजित ध्रुपद मेले के समापन पर नौ कलाकारों ने हाजिरी लगाई। मुख्य आकर्षण समिति के आयोजक प्रख्यात कलाकार उमाकांत गुंदेचा और अनंत रमाकांत गुंदेचा के साथ मेला के संयोजक प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र की जुगलबंदी रही। उन्होंने गुंदेजा बंधुओं ने गायन की प्राचीन विधा ध्रुपद को साधा तो चिरपरिचित अंदाज में प्रो. विश्वंभरनाथ ने पखावज से शिवत्व का एहसास कराया। गुंदेचा बंधुओं ने जयति जयति जय गणेश...प्रथमेश का वंदन किया। इसके बाद भगवान शिव पर आधारित वंदिशों को स्वर से माहौल से शिवमय बना दिया। महंत जी ने पखावज पर लयकारियों से सभी को मुग्धकर दिया। तानपुरे पर किम वुरी और मोमोको ने संगत की। वरिष्ठ कलाकार पं. डालचंद्र शर्मा और शिष्य पं. मन मोहन नायक का पखावज वृंद वादन की प्रस्तुति हुई। संवादिनी पर मोहित साहनी ने संगत की। आशुतोष भट्टाचार्या ने राग छायानट में बंदिश को स्वर दिया। बोल थे- कृपा करो तुम भोला नाथ शंभो...। अन्य बंदिशों से शिव की उपासना की। पखावज पर आदित्यदीप और तानपुरे पर सात्विक भट्टाचार्या व प्रशांत गौंड ने संगत की। अहमदबाद के पेलवा नायक, कैलिफोर्निया की गायत्री, रांची के कृष्ण मोहन पाठक, शैलेंद्र कुमार पाठक ने गयान से विभोर किया। संचालन डॉ. प्रीतेश आचार्य, जगदीश्वरी चौबे तथा नागेंद्र शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed