सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Court warns Kashi Vishwanath Temple Trust of Rs 300 crore fine in varanasi

जमीन की अदला-बदली का मामला: काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास पर 300 रुपये का हर्जाना, अदालत ने दी चेतावनी

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 16 Feb 2026 12:20 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास पर 300 रुपये का हर्जाना लगाने के साथ ही अदालत ने चेतावनी दी। जमीन की अदला-बदली के मामले में अदालत में जवाब दाखिल करने का अंतिम अवसर दिया गया है। 

Court warns Kashi Vishwanath Temple Trust of Rs 300 crore fine in varanasi
Kashi Vishwanath Dham - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

काशी विश्वनाथ मंदिर से जुड़ी जमीन की कथित अदला-बदली के मामले में न्यायालय ने सभी पक्षकारों को अंतिम अवसर दिया है। सिविल जज (सीनियर डिवीजन) खलीफा तुलिका बंधु की अदालत ने काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद, अंजुमन इंतजामिया मस्जिद समिति और उत्तर प्रदेश सरकार को दावे के उत्तर में जवाबदेही दाखिल करने के लिए अंतिम मौका दिया है। साथ ही, न्यास परिषद के अधिवक्ता की ओर से और समय मांगने पर अदालत ने 300 रुपये का हर्जाना लगाते हुए चेतावनी दी कि यह अंतिम अवसर है।

Trending Videos


इससे पहले वादी नित्यानंद राय की ओर से अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि विपक्षी पिछले साल ही वाद की प्रति प्राप्त कर चुके हैं, बावजूद जवाब दाखिल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सिविल प्रक्रिया संहिता के अनुसार 90 दिनों के भीतर जवाब दाखिल करना अनिवार्य है, इसलिए देरी को स्वीकार न किया जाए और मुकदमे की सुनवाई आगे बढ़ाई जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Cough Syrup Case: अमित की ताकत के बूते सप्तसागर दवा मंडी का सिरप किंग बना शुभम, वर्चस्व के लिए दिखाई राह

बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय ने सात सितंबर 2024 को यह वाद दायर किया था। उनका कहना है कि काशी विश्वनाथ मंदिर से सटा प्लॉट संख्या 8276 (मौजा शहरखास) मंदिर की संपत्ति है। आरोप है कि अंजुमन इंतजामिया मस्जिद ने उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से क्रय किए गए भवन संख्या सी-38/12 व 13 के बदले जमीन को अपना बताकर अवैध रूप से अदला-बदली कर ली, जबकि उनका इस भूमि पर कोई वैध कब्जा नहीं था। 

वाद में 10 जुलाई 2021 की अदला-बदली को कानूनन शून्य घोषित करने और विश्वनाथ कॉरिडोर क्षेत्र में आने वाली अराजी संख्या 8276, 9130, 9131, 9132, 9133, 9134 व 9135 पर काशी विश्वनाथ मंदिर का स्वामित्व घोषित करने की मांग की गई है। अगली सुनवाई 19 अप्रैल को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed