{"_id":"5707f1184f1c1b2d6fc81152","slug":"the-fire-continued-to-havoc","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरकरार है आग का कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरकरार है आग का कहर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 08 Apr 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
पथरा थाना क्षेत्र में गेंहू के खेत में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
किसानों की मेहनत पर शुक्रवार को फिर आग कहर बनकर बरपा। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में लगी भीषण आग में डेढ़ हजार बीघा गेहूं की फसल जल गई। पथरा थाना क्षेत्र में आग ने इतना भयानक रुप ले लिया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी उसकी चपेट में आ गई। तीन घंटे की अथक मशक्कत से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। बांसी, गोल्हौरा, डुमरियागंज, मोहाना, भनवापुर सहित अन्य क्षेत्रों में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर आग ने तांडव मचाया।
पथरा थाना क्षेत्र के थुमहवा, ककरा पोखर, जमुनी, भग्गोभार गांव में लगी। आग से लगभग एक हजार बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। अपनी आंखों के सामने अपने मेहनत की कमाई को जलता देख किसानों का कलेजा फटा जा रहा था।
लगातार चार दिनों से आग का कहर जारी है, लेकिन आज लगी आग में काफी संख्या में किसान बर्बाद हो गए। दोपहर दो बजे डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कुर्थीडीहा में आग लगी। इससे उठी चिंगारी पथरा थाना क्षेत्र के ककरापोखर पहुंची और देखते-देखते थुमहवा, बानकुईया, केशवारे, बहडीला, भग्गोभार व जमुनी गांव को अपने जद में ले लिया।
आधा दर्जन गांव की फसल एक साथ जलने व हवा के तेज झोंके से आग की लपट इतनी तेज थी कि आग बुझाने वाले ग्रामीणों व फायर सर्विस के जवानों को काफी मशक्कत करना पड़ा। हजारों की संख्या मे आग बुझा रहे ग्रामीणों व फायर सर्विस के जवानो को आग पर काबू पाने में तीन घंटे का समय लग गया।
थुम्हवा गांव में श्यामलाल, दूभर, रामानंद, जमुना, अब्दुल गफ्फार, हकीकुल्लाह, रामवृक्ष, मो.शब्बीर, अब्दुल समद, अब्दुल खालिक, रमजान, रामरुप, जीतन, हजारी अब्दुल गनी, मुनीरम, ककरा पोखर गांव में अतीकुर्रहमान, मो.यूनुस, अनीस, अब्दुल रहमान, मो.इब्राहिम, जहीरुल हसन, अनवारुल हसन, जमुनी गांव में शेषदत्त पाठक, देवनाथ पाठक, चंद्र प्रकाश, गंगाराम, नसीबदार, श्रीमन, छोटकन, भग्गोभार गांव में दीनानाथ, विनोद, सोमई, झिनकू, घीसन, बद्री गौतम आदि की फसल जलकर राख हो गई।
Trending Videos