{"_id":"6a1b34d31d053cb68805e469","slug":"petrol-news-shamli-news-c-14-1-mrt1059-1204189-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: तेल तस्करी में अंतरराज्यीय गिरोह के चार लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: तेल तस्करी में अंतरराज्यीय गिरोह के चार लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
स्टिंग..पकड़े गए तेल तस्करी करने वाले गिरोह के पकड़े गए सदस्यों से पूछताछ करते एसपी नरेंद्र प्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शामली। अमर उजाला में लगातार खबर छपने के बाद शनिवार को शामली पुलिस को बड़ी सफलता मिली। डीजल और पेट्रोल की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वेस्ट यूपी और हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों में मिलावटी डीजल और पेट्रोल की सप्लाई कर रहे थे। आरोपियों की निशानदेही पर 1350 लीटर डीजल भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में कैराना स्थित स्टार फिलिंग स्टेशन का मैनेजर मुजम्मिल भी शामिल है।
पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अमर उजाला में लगातार प्रकाशित खबरों के बाद पुलिस, सर्विलांस सेल और जिला पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि कांधला क्षेत्र के गांव जिडाना के पास एक पिकअप वाहन में तस्करी कर पेट्रोल और डीजल लाया जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जिडाना के पास से पिकअप सवार बागपत के बिनौली निवासी राहुल, मुजफ्फरनगर के शाहपुर निवासी राजन, हरियाणा के सोनीपत जिले के जगदीशपुर निवासी अशोक तथा कैराना निवासी मुजम्मिल को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हरियाणा के सोनीपत, बागपत और अन्य क्षेत्रों से डीजल व पेट्रोल खरीदकर कैराना के स्टार फिलिंग स्टेशन और अन्य स्थानों पर बेचते थे। आरोपी सोनीपत के होटल और ढाबों से करीब 80 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से डीजल और पेट्रोल खरीदते थे। इसके बाद उसमें थिनर समेत अन्य पदार्थ मिलाकर ऊंचे दामों में बेच देते थे। बिक्री से होने वाली आय को सभी सदस्य आपस में बराबर बांट लेते थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार गिरोह बागपत, शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, पानीपत, सोनीपत, अंबाला समेत कई जिलों के अलावा देश के विभिन्न राज्यों में भी डीजल और पेट्रोल की सप्लाई कर रहा था। आरोपियों के कब्जे से 1350 लीटर डीजल, दो छोटी कैन, दो बड़े बैरल, प्लास्टिक पाइप और एक पिकअप वाहन बरामद किया गया है।
एसपी ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Trending Videos