{"_id":"6a23308a19f7c1872906771f","slug":"mahapanchayats-warning-on-religious-conversion-shamli-news-c-26-1-smrt1048-166994-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: धर्मांतरण पर महापंचायत की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: धर्मांतरण पर महापंचायत की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शामली। शहर के मेडिकल स्टोर संचालक के पुत्र के धर्मांतरण प्रकरण में बघरा स्थित योग साधना आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज ने सोशल मीडिया ग्रुप पर एक और बयान जारी किया है।
उन्होंने शहर के एक प्रमुख चिकित्सक पर युवक के धर्मांतरण कराने में शामिल होने का आरोप लगाया है। स्वामी यशवीर महाराज ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर शहर के मेडिकल स्टोर संचालक के पुत्र का षड्यंत्र के तहत इस्लाम मजहब में धर्मांतरण कराने और युवती का निकाह कराने का आरोप लगाया था। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की थी।
इस प्रकरण में यशवीर महाराज ने शुक्रवार को मेडिकल स्टोर संचालक के पुत्र का शहर की एक मस्जिद में नमाज पढ़ते हुए फोटो भी ग्रुप में वायरल किया है। उन्होंने कहा कि नमाज पढ़ते हुए युवक की बगल में खड़ा व्यक्ति शहर का प्रसिद्ध निजी चिकित्सक है। उन्होंने चिकित्सक पर इस धर्मातंरण में शामिल होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
उन्होंने शामली पुलिस प्रशासन से धर्मांतरण प्रकरण में चिकित्सक की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए कहीं ये व्यक्ति सेकुलर का चोला ओढ़कर धर्मांतरण जेहाद या लव जेहाद तो नहीं चला रहा। महाराज ने शामली पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शनिवार शाम तक इस प्रकरण में युवक का धर्मांतरण कराने वाले युवती के परिवार, निकाह कराने वाले मौलवी और इसमें शामिल लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज नहीं होती तो शाम पांच बजे शामली में कुरैशी बस्ती में हिंदू महापंचायत की घोषणा की जाएगी।
इस मामले में एएसपी सुमित शुक्ला का कहना है कि इस मामले में अगर कोई तहरीर मिलती है तो प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos