सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   fire news

Shamli News: बैटरी व्यवसायी के गोदाम में लगी आग

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
fire news
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ी लिलौन में बैटरी व्यवसायी के गोदाम में आग लग गई। गोदाम में रखे बैटरी में इस्तेमाल होने वाले केमिकल से आग की लपटें निकलने से अफरा तफरी मची रही। दमकल की चार गाड़ियों ने मशक्कत कर करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया।
Trending Videos

शहर के अजंता चौक निवासी बैटरी व्यवसायी राहुल कुमार ने अपने मुनीम अमित के गांव खेड़ी लिलौन में गोदाम बना रखा है। गोदाम में बैटरी में इस्तेमाल होने वाला केमिकल बोरों में रखा था। शनिवार सुबह दो बोरों में आग लग गई थी। उसे पानी डालकर खुद ही बुझा लिया गया था। दोपहर में फिर से गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग केमिकल के बोरों तक जा पहुंची। भीषण आग लगने की सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

केमिकल में आग इतनी भीषण थी कि पानी की बौछार पड़ते ही आग की लपटें और ज्यादा धधक उठती थीं, जिस कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में दिक्कत आई। इसके बाद जिले के कैराना व ऊन और शामली से तीन और दमकल की गाड़ी मंगाई गईं। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया गया है कि आग की लपटें इतनी तेज उठ रही थीं कि दमकल की एक गाड़ी भी चपेट में आने से बची। आग बुझने पर आसपास रहने वाले लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed