सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   23.5 lakh rupees were duped on the pretext of selling land.

Shamli News: जमीन बेचने का झांसा देकर साढ़े 23 लाख रुपये ठगे

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 02 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
23.5 lakh rupees were duped on the pretext of selling land.
विज्ञापन
शामली। झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव कलरी में 35 बीघा जमीन बेचने का झांसा देकर तीन लोगों ने धोखाधड़ी से साढ़े 23 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित का आरोप है कि जो जमीन उसे दिखाई गई, वह ग्राम पंचायत की बताई गई। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
Trending Videos

हरियाणा के जिला यमुना नगर के गांव भोगपुर निवासी लखविंद्र सिंह ने सोमवार को एसपी एनपी सिंह को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके पास जिला सहारनपुर के गांव बैगी में कृषि भूमि थी, जिसे झिंझाना क्षेत्र के गांव तिसंग निवासी व्यक्ति ने कमीशन पर बिकवाया था। उस समय उस व्यक्ति ने कहा कि वह इस जमीन की बिक्री से मिले रुपयों से कहीं और खेती की जमीन दिला देगा। मार्च 2025 में आरोपी व उसके भाई ने गांव कलरी में एक किसान की 35 बीघा जमीन दिलाने की बात कही। वह अपने साथी करनैल सिंह के साथ गांव केरटू स्थित आरोपी के कार्यालय पर गया। वहां पर दोनों भाइयों के साथ एक अन्य व्यक्ति मिला, जिसकी खेती की जमीन बताई गई। जमीन का सौदा प्रति बीघा चार लाख रुपये के हिसाब से एक करोड़ 40 लाख रुपये में तय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर एक लाख रुपये का चेक दिया गया। इसके बाद अलग-अलग तारीख में 23 लाख 50 हजार रुपये एडवांस दिए और 45 लाख रुपये का चेक देने के बाद जमीन का बैनामा जनवरी 2026 में करना तय किया गया। पीड़ित के मुताबिक उन्होंने गांव में जाकर आसपास के लोगों से जानकारी की तो जमीन उन्हें दिखाई गई, वह ग्राम पंचायत की बताई गई। पीड़ित का कहना है कि उसने 45 लाख रुपये का चेक बैंक में भुगतान के लिए रुकवा दिया था। पीड़ित ने तीनों लोगों पर धोखाधड़ी कर साढ़े 23 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया। एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed