सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Mangalsutra snatching case solved, three accused arrested

Sant Kabir Nagar News: मंगलसूत्र झपटमारी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:50 AM IST
विज्ञापन
Mangalsutra snatching case solved, three accused arrested
विज्ञापन
कोतवाली, एसओजी व सर्विलांस संयुक्त टीम को मिली कामयाबी

गिरफ्तार आरोपियों में दो बस्ती के
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने महिला से मंगलसूत्र झपटमारी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छीना गया मंगलसूत्र और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी में एक और धारा बढ़ाते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को एएसपी सुशील कुमार सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइंस में इस बारे में जानकारी दी।
एएसपी ने बताया कि कोतवाली खलीलाबाद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बरईपुरवा के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान प्रिंस चौधरी निवासी कांटे, थाना कोतवाली खलीलाबाद, विशेष अग्रहरि निवासी गुदी, थाना मुंडेरवा, बस्ती तथा अभिषेक राय निवासी धोरहरा गोचना, थाना मुंडेरवा, जनपद बस्ती के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दो जून को सुनील कुमार मौर्य निवासी तितौवा, खलीलाबाद ने तहरीर देकर बताया कि उनकी भाभी सरस्वती देवी परिजन की देखभाल के लिए भुजैनी स्थित एक अस्पताल में थीं। 27 मई की रात करीब 10:00 बजे वह अस्पताल के बाहर टहल रही थीं। इसी दौरान मोटरसाइकिल से आए तीन बदमाशों में से एक ने उनके गले से मंगलसूत्र झपट लिया और साथी बदमाशों के साथ फरार हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos

तहरीर के आधार पर कोतवाली खलीलाबाद में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम आरोपियों तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय प्रस्तुत कर जेल भेजा दिया गया।
----------------------
पुलिस पूछताछ में यह आया सामने
एएसपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे दोस्त हैं और खर्च चलाने के लिए सुनसान स्थानों पर महिलाओं को निशाना बनाकर चेन और मंगलसूत्र की छिनैती करते हैं। लूटे गए आभूषणों को बेचकर आपस में रुपये बांट लेते हैं। आरोपियों ने बताया कि अस्पताल के बाहर हुई वारदता को भी उन्होंने ही अंजाम दिया। बरामद मंगलसूत्र को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पीली धातु का मंगलसूत्र और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामदगी और पूछताछ के आधार पर प्राथमिकी में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी प्रिंस चौधरी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ वर्ष 2025 में कोतवाली खलीलाबाद में चोरी और छिनैती से संबंधित प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed