सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   When an accident took away the use of her hands, Manju decided to write her destiny with her feet.

Sambhal News: हादसे ने हाथ छीने तो मंजू ने पैरों से लिया तकदीर लिखने का फैसला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
When an accident took away the use of her hands, Manju decided to write her destiny with her feet.
विज्ञापन
संभल। खुदी को कर बुलंद इतना कि हर तकदीर से पहले, खुदा बंदे से खुद पूछे बता तेरी रजा क्या है। यह लाइन मशहूर शायर अल्लामा इकबाल ने कही थी। लेकिन इन लाइन को चरितार्थ संभल के गांव चिमियावली निवासी मंजू ने किया है। एक हादसे ने मंजू के दोनों हाथ छीन लिए तो उन्होंने पैरों को अपनी ताकत बना लिया। बेटी का यह जज्बा सोमवार की दोपहर शहर के एमजीएम कॉलेज में बीए दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा देने के दौरान देखने को मिला। यह जज्बा जिसने भी देखा वह हैरान हो गया।

संभल से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित छोटे से गांव चिमियावली की रहने वाली मंजू मुरादाबाद के गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से बीए कर रही हैं। दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। सोमवार को भूगोल विषय की परीक्षा देने के लिए वह एमजीएम कॉलेज पहुंची थीं। उन्होंने जमीन पर बैठकर अपने पैर से कलम पकड़कर पूरी परीक्षा निर्धारित समय में दी। मंजू ने बताया कि एक हादसे के दौरान कई वर्ष पहले दोनों हाथ गंवा दिए थे लेकिन पढ़ने की लगन थी तो पैरों को लिखने लायक बना लिया और अब हाथों की तरह ही वह पैरों से लिख पाती हैं। बताया कि उनका परिवार भी उनको पूरा सहयोग करता है। वह पढ़ लिखकर आगे बढ़ना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed