सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Lack of basic amenities in Ward 35; residents facing hardship.

Sambhal News: वार्ड 35 में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, लोग परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Lack of basic amenities in Ward 35; residents facing hardship.
विज्ञापन
संभल। नगर पालिका के वार्ड संख्या 35 में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। यहां की सड़कें टूटी हुई हैं और कई स्थानों पर बिजली के खंभे भी नहीं लगे हैं। वार्ड के कुछ हिस्सों में तो सड़कें अभी भी कच्ची हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि वह शिकायत करते हैं लेकिन सुनवाई अब तक नहीं हो रही।


लोगों का कहना है कि वे लंबे समय से इन समस्याओं का सामना कर रहे हैं। नगर पालिका का हिस्सा होने के बावजूद उन्हें बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। बार-बार संबंधित अधिकारियों से सुविधाओं की मांग की है। लेकिन उनकी शिकायतों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पालिका के जिम्मेदार अधिकारी इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे वार्ड के लोगों में गहरा असंतोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
लोगों की मांगें
वार्ड के लोगों ने पक्की सड़कों और पर्याप्त बिजली के खंभों की मांग की है। उनका कहना है कि कच्ची सड़कों से बारिश में आवागमन मुश्किल हो जाता है। बिजली के खंभे न होने से रात में सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी बढ़ जाती हैं। उन्होंने नगर पालिका से जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान करने की अपील की है।
विज्ञापन

00000000
क्या बोले लोग-
मोहल्ले के कब्रिस्तान के बराबर में वाटर कूलर लगा है। एक वर्ष पहले पालिका के कर्मचारी मशीन निकालकर ले गए थे। इसके बाद लौटे ही नहीं। राहगीरों के साथ कब्रिस्तान आने वाले लोगों केा पानी की दिक्कत होती है। पालिका से शिकायत की लेकिन वाटर कूलर चालू नहीं हो सका।
अशरफ, मोहल्ला तकिया
00000
हमारे मोहल्ले में सड़क का निर्माण वर्षाें से नहीं हुआ है। मामूली बारिश से ही बुरा हाल हो जाता है। सभासद से कई बार शिकायत कर चुके लेकिन निर्माण ही नहीं हो रहा। बारिश के दौरान बच्चे निकलने में डरते हैं।
नाजमा, मोहल्ला तकिया
0000
हमारे मोहल्ले की गली में खंभे नहीं है। 100 मीटर से ज्यादा लंबा केबिल डालकर बिजली आपूर्ति सुचारू करनी पड़ती है। 10 वर्ष से खंभे लगवाने की मांग कर रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। लाइन टूट जाती है तो कई कई दिन तक परेशानी रहती है। जबकि बिजली का बिल नियमित देते हैं।
छोटे, मोहल्ला मंगलपुरा
0000
हमारे मोहल्ले की सड़क कच्ची है। 10 वर्ष से लगातार मांग कर रहे हैं कि सड़क का निर्माण कर दिया जाए लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। सड़क और नाली का निर्माण नहीं होने से बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।

शरीफ, मोहल्ला मंगलपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed