सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   brother shot and killed daughter due to romantic affair

भाई ने बहन के सिर में मारी गोली: गांव के दो लड़कों से चल रहा था चक्कर, चारपाई पर सो रही लड़की को दी खौफनाक मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, गुन्नौर Published by: विकास कुमार Updated Fri, 12 Jun 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

पुलिस और ग्रामीणों के मुताबिक मां परवीन शुक्रवार की सुबह सात बजे खेत पर मजदूरी करने चली गई थी। घर पर पुत्र और पुत्री सो रहे थे। सुबह 11 बजे जब मां घर लौटी तो पुत्री चारपाई पर मृत पड़ी थी। सिर में गोली लगी थी और चारपाई पर खून बिखरा था। 
 

brother shot and killed daughter due to romantic affair
मृतक लड़की और उसके परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के संभल स्थित गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव सैंजना मुस्लिम में शुक्रवार की सुबह साढ़े सात बजे करीब प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने चारपाई पर सो रही युवती के सिर में गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस की छानबीन जारी है। 



परवीन के पति का हो चुका 15 साल पहले निधन
गांव सैंजना मुस्लिम निवासी परवीन के पति सफी मोहम्मद का 15 साल पहले निधन हो गया था। परवीन गांव में अपने एक पुत्र व पुत्री मुस्कान 18 वर्ष के साथ रह रही थी और मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चारपाई पर मिली लाश, बह रहा था खून
पुलिस और ग्रामीणों के मुताबिक मां परवीन शुक्रवार की सुबह सात बजे खेत पर मजदूरी करने चली गई थी। घर पर पुत्र और पुत्री सो रहे थे। सुबह 11 बजे जब मां घर लौटी तो पुत्री चारपाई पर मृत पड़ी थी। सिर में गोली लगी थी और चारपाई पर खून बिखरा था। 

विज्ञापन

दो लड़कों संग था प्रेम प्रसंग
सूचना पर शाम चार बजे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक युवती का अपने चचेरे भाई और गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी भनक लगने पर भाई ने ही युवती की गोली मार कर हत्या की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed