{"_id":"6a305fca3cd886841a0cfe83","slug":"brother-accused-of-shooting-his-sister-dead-arrested-sambhal-news-c-204-1-chn1011-130158-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बहन की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बहन की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी भाई गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गुन्नौर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सैंजना मुस्लिम में बीती 12 जून की सुबह मौसेरे भाई से प्रेम संबंधों को लेकर बहन की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है।
पता हो कि गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सैंजना मुस्लिम में बीते शुक्रवार की सुबह साढ़े सात बजे करीब 18 वर्षीय मुस्कान की उसके भाई सनी मोहम्मद ने गोली मारकर हत्या दी थी और फरार हो गया था। इस मामले में मां परवीन ने अपने बेटे सनी के खिलाफ बेटी की हत्या में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शव का अगले दिन पोस्टमार्टम के बाद सुपुर्द ए खाक कर दिया गया था।
पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस की चार टीमें गठित की थीं। इसको लेकर पुलिस सभी संभावित स्थानों पर लगातार दबिशें दे रही थी। रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे आरोपी सनी मोहम्मद को बदायूं हाईवे से छबीलपुर को जाने वाले पक्के मार्ग के तिराहे पर मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में आरोपी सनी मोहम्मद ने बताया कि उसकी बहन मुस्कान मौसी के लड़के से बातचीत करती थी, दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उससे निकाह करना चाहती थी। इसको लेकर वह अपनी बहन का विरोध करता था। इसी बात को लेकर घर में अकसर वाद विवाद होता रहता था।
घटना से एक दिन पूर्व 11 जून की रात में भी मुस्कान और सनी के बीच वाद-विवाद हुआ था। अगले दिन 12 जून को जब मुस्कान चारपाई पर लेटी हुई थी, तब सनी मोहम्मद ने घर में रखे तमंचे से सोते समय उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी और तमंचा व खोखा कारतूस व दो जिंदा कारतूस को पास कब्रिस्तान में छिपाकर भाग गया था।
-- -- -- -- -- -
प्रेम संबंधों को लेकर नाराज सनी मोहम्मद ने 12 जून की सुबह अपनी बहन मुस्कान की गोली मारकर हत्या कर दी थी और मौके से फरार हो गया था। इसे पुलिस ने घटना के 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी संभल