सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A massive surge of faith witnessed at the Ganga ghats on Somvati Amavasya.

Sambhal News: सोमवती अमावस्या पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
A massive surge of faith witnessed at the Ganga ghats on Somvati Amavasya.
विज्ञापन
बबराला/जुनावई। सोमवती अमावस्या पर सोमवार को गंगा तटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। राजघाट, नरौरा, कलकत्ती, असदपुर घाट, साधु मढ़ी, और संकरा घाट समेत संभल एवं बुलंदशहर जिले के तमाम घाटों पर स्नान करने वालों की जबरदस्त भीड़ रही। भोर से हर-हर गंगे और जय मां गंगे के जयघोषों से घाट गुंजायमान रहे। श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और सूर्य देव को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। गंगा घाटों पर मेलों का आयोजन भी किया गया।

सोमवती अमावस्या को लेकर थाना क्षेत्र के गंगा घाटों पर भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जुनावई और बबराला के थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ गंगा तटों पर डटे रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं से गहरे पानी में न जाने की अपील की। इसके साथ ही असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए भी पुलिस कर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजघाट, नरौरा, असदपुर घाट, साधु मढ़ी घाट और संकरा घाट पर मेलों का आयोजन हुआ। मेलों में सुबह से ही भीड़ नजर आने लगी थी। गंगा स्नान और पूजा-अर्चना करने के बाद श्रद्धालुओं ने मेलों का जमकर लुत्फ उठाया। इस दौरान लोगों ने अपनी जरूरत के सामान, बच्चों के लिए खिलौने और घर-गृहस्थी की चीजों की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed