{"_id":"6a2c1660b0c9bdbc4100f847","slug":"up-bhopal-ats-raids-saharanpur-detains-youth-in-a-sedition-case-suspected-of-having-a-pakistani-handler-2026-06-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: भोपाल एटीएस का सहारनपुर में छापा, देशद्रोह के मामले में युवक को उठाया, पाकिस्तानी हैंडलर होने का संदेह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भोपाल एटीएस का सहारनपुर में छापा, देशद्रोह के मामले में युवक को उठाया, पाकिस्तानी हैंडलर होने का संदेह
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 12 Jun 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur News: सहारनपुर के नानौता में भोपाल एटीएस ने पुलिस को साथ लेकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से मोबाइल आदि ले लिए। यह मामला भोपाल में दर्ज प्राथमिकी से जुड़ा बताया जा रहा है।
एटीएस।
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
नानौता के मोहल्ला अफगानान में शुक्रवार शाम भोपाल एटीएस ने स्थानीय टीम को साथ लेकर एक युवक को हिरासत में लिया है। भोपाल में देशद्रोह के मामले में युवक का नाम सामने आया था, जिस पर पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में होने का संदेह जताया जा रहा है। भोपाल एटीएस युवक को अपने साथ लेकर चली गई है।
भोपाल एटीएस ने स्थानीय एटीएस टीम को अपने साथ लिया, जिसके बाद युवक के मकान पर छापा मारकर उसे हिरासत में ले लिया। मौके से चार मोबाइल फोन और कुछ धार्मिक साहित्य भी बरामद किया है। इनमें से एक मोबाइल फोन को विशेष जांच के लिए अपने कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएस के एक अधिकारी ने बताया कि भोपाल में दर्ज देशद्रोह के एक मामले की जांच के दौरान युवक का नाम सामने आया था। उसी क्रम में सह आरोपी मानते हुए सहारनपुर के युवक पर यह कार्रवाई की गई। जांच एजेंसियों की कार्रवाई को भोपाल से गिरफ्तार किए गए मोहम्मद फराज के मामले से जोड़कर देखा जा रहा है।
एटीएस भोपाल के अधिकारी राहुल कुमार शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम के अनुसार, युवक पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था। युवक से कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़े तथ्यों का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।
छह दिन पहले पकड़ा गया था आतंकी मोहतशिम
छह जून को देवबंद क्षेत्र से यूपी एटीएस और पंजाब एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मोहतशिम को गिरफ्तार किया था। टीम देवबंद के गांव बचीटी पहुंची थी। जांच में मोहतशिम के कुछ विदेशी और संदिग्ध संपर्कों की जानकारी सामने आई थी। उसके पास से कुछ मोबाइल फोन और कुछ इलेक्ट्रानिक उपकरण बरामद किए गए थे।
ये भी देखें...
UP: शादी की जिद लिए मुंबई से आई प्रेमिका, प्रेमी ने बिजनौर में हत्या कर गाड़ दिया शव, तलाश में जुटी पुलिस
छह जून को देवबंद क्षेत्र से यूपी एटीएस और पंजाब एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मोहतशिम को गिरफ्तार किया था। टीम देवबंद के गांव बचीटी पहुंची थी। जांच में मोहतशिम के कुछ विदेशी और संदिग्ध संपर्कों की जानकारी सामने आई थी। उसके पास से कुछ मोबाइल फोन और कुछ इलेक्ट्रानिक उपकरण बरामद किए गए थे।
ये भी देखें...
UP: शादी की जिद लिए मुंबई से आई प्रेमिका, प्रेमी ने बिजनौर में हत्या कर गाड़ दिया शव, तलाश में जुटी पुलिस