{"_id":"6a305b39a7e7cc55f90ef111","slug":"police-encounter-with-wanted-gangster-arrested-rampur-news-c-282-1-rmp1016-173360-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: गैंगस्टर में वांछित बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: गैंगस्टर में वांछित बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहबाद। रामपुर-बदायूं बॉर्डर स्थित खंजीपुरा क्षेत्र में रविवार रात करीब 9:30 बजे पुलिस और गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे बदमाश शरीफ के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए पहले सीएचसी लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सीओ देवकीनंदन ने बताया कि ढकिया चौकी क्षेत्र के ओसी गांव निवासी शरीफ गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था। रविवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि वह क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम रामपुर-बदायूं सीमा पर स्थित खंजीपुरा पहुंची और बदमाश की घेराबंदी शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, खुद को घिरता देख शरीफ ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
मौके से 315 बोर का अवैध तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर गोकशी सहित करीब आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।