सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   FIR against eight for attacking father and son while clearing farm boundary

Rampur News: खेत की मेड़ साफ कर रहे पिता-पुत्र पर हमले के मामले में आठ पर प्राथमिकी

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 16 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
FIR against eight for attacking father and son while clearing farm boundary
विज्ञापन
शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के भगवतीपुर गांव में खेत की मेड़ साफ कर रहे पिता-पुत्र के साथ मारपीट करने के मामले में वर्तमान प्रधान के बेटों समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

भगवतीपुर गांव निवासी नुसरत खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 जून सुबह करीब आठ बजे वह अपने पिता एवं पूर्व प्रधान हसरत खां के साथ खेत पर मेड़ की सफाई कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के फारूख, आरिफ, आसिफ, अताउल्ला, सनाउल्ला, सोनू, मुजाहिद और इलियास खां एक राय होकर खेत पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए खेत से चले जाने को कहा। नुसरत के अनुसार जब उन्होंने बताया कि यह खेत उन्होंने ढकिया के मोहम्मद रफीक से खरीदा है और गाली देने का विरोध किया, तो आरोपी भड़क गए। आरोप है कि सभी ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह और उनके पिता घायल हो गए।
विज्ञापन

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे उनके चचेरे भाई इम्तियाज को भी आरोपियों ने पीट दिया तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed