{"_id":"6a1dd06257e08783b80bbf8a","slug":"two-arrested-for-allegedly-encouraging-people-to-gamble-on-instagram-and-telegram-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-172587-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर सट्टा खेलने के लिए कर रहे प्रेरित, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर सट्टा खेलने के लिए कर रहे प्रेरित, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी का प्रचार-प्रसार करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया हैं। दोनों आरोपी इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के माध्यम से लोगों को कथित तौर पर राजा गेम ऐप पर सट्टा खेलने के लिए प्रेरित कर रहे थे। पुलिस ने उनके दो आईफोन कब्जे में लिए हैं।
पुलिस को सूचना मिली कि ए-टू-जेड रोड स्थित ग्रीन स्टेट कॉलोनी के सामने खाली प्लॉट में दो युवक ऑनलाइन सट्टेबाजी के प्रचार के कार्य में जुटे हुए हैं। पुलिस टीम ने पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों ने अपने नाम अलमासपुर निवासी अक्षय व बिजनौर के सेंट मेरी चौराहा निवासी रोहन पंवार बताएं। दोनों से दो आईफोन बरामद हुए। पुलिस ने जब मोबाइल फोन की जांच की तो इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर ऐसे लिंक मिले जो टेलीग्राम चैनलों और कथित राजा गेम ऐप से जुड़े हुए थे। जांच में टेलीग्राम चैनलों पर सट्टेबाजी के प्रचार, गेमिंग लिंक तथा जीत की रकम से संबंधित स्क्रीनशॉट भी मिले।
विज्ञापन
नई मंडी कोतवाली पुलिस का कहना है कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वह दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों को ऑनलाइन सट्टा खेलने के लिए प्रेरित करते थे। दोनों मोबाइल फोन सील कर आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम व आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया। ऑनलाइन सट्टेबाजी के इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। यह जानकारी जुटाई जा रही हैं।

Trending Videos