सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Questions raised over death of youth in accident, CCTV cameras scanned

Muzaffarnagar News: हादसे में युवक की मौत पर सवाल, सीसीटीवी कैमरे खंगाले

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Questions raised over death of youth in accident, CCTV cameras scanned
विज्ञापन
चरथावल। दो दिन पूर्व खुसरोपुर मार्ग पर हादसे में हुई युवक शुभम (23) की मौत पर परिजनों ने संदिग्ध बताते हुए सवाल खड़े किए है।।
Trending Videos

थाना क्षेत्र के गांव तिरपड़ी निवासी युवक परिजन सहित कस्बे में रहता था। बुधवार शाम को गांव से लौटते हुए अज्ञात वाहन के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल होने के कारण दौरान उपचार मौत हो गई थी। लेकिन हादसे में मौत की कहानी परिजनों के गले नहीं उतर रही। शुक्रवार शाम परिजनों ने थाने पहुंचकर थाना प्रभारी से मुलाकात की। उन्होंने युवक की मौत को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग रखी।
थाना प्रभारी ने दुर्घटना के समय की आसपास की सीसीटीवी फुटेज चेक किए। हादसे के वक्त एक वाहन चरथावल मार्ग पर निकलता दिख रहा है। इसके अलावा मौके पर कोई वाहन अथवा व्यक्ति नजर नहीं आ रहा है। गांव के जिस युवक पर संदेह जताया गया, घटना के समय उसकी मौजूदगी गांव में मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिरपडी गांव के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। थाना प्रभारी ने बताया युवक की मौत प्रथम दृष्टया अज्ञात वाहन की चपेट में आने से प्रतीत हो रही है। इसके बावजूद हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed