सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Son arrested for murdering his stepfather because he disliked him

Muzaffarnagar News: सौतेले पिता को पसंद नहीं करता था इसलिए कर दी थी हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Son arrested for murdering his stepfather because he disliked him
सिखेड़ा पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार सौतेले  पिता रॉकी की हत्या का मुख्य आरोपी  बादल । स्रोत
विज्ञापन
- सिखेड़ा थाना व एसओजी टीम के साथ मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी, मां मौके से भागी


संवाद न्यूज एजेंसी

सिखेड़ा/जानसठ। सिखेड़ा पुलिस ने विकसित उर्फ रॉकी की हत्या करने वाले स्कार्पियो सवार उसके सौतेले बेटे मुख्य आरोपी बादल को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। वह पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। उसकी मां रेणू भाग गई। सौतेले पिता को पसंद न करने के कारण उसने सोते समय सिर में गोली मारकर हत्या करना बताया।उससे बरामद बैग से मृतक के कपड़े व कागजात बरामद हुए। हत्यारोपी ने पिता की काटी गई गर्दन फेंकने वाले नहर में स्थान को भी दिखाया। पुलिस के गंगनहर में गर्दन की तलाश शुरू कराई है।

सीओ मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि थाना सिखेड़ा पुलिस व एसओजी टीम ने काली स्काॅर्पियों में सवार होकर रॉकी की हत्या का आरोपी बादल व उसकी मां रेणू के भोपा की और जाने की सूचना पर बुधवार देर रात जौली रोड़ भंडूर मार्ग पर चेकिंग शुरू की। पुलिस को देखकर आरोपी बादल गाड़ी को लेकर गांव भंडूर की ओर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी की तो बादल ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। गाड़ी एक बाग में फंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसकी मां अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गई।


पुलिस ने घायल की स्कार्पियो , तमंचा व कारतूस तथा एक बैग बरामद किया। बैग के अंदर से मृतक रॉकी के कपड़े और जरूरी कागजात बरामद हुए।पूछताछ करने पर पुलिस ने आरोपी बादल को गंगनहर पर ले जाकर उस जगह को चिन्हित किया, जहां गंगनहर में रॉकी का गर्दन फेंकी थी। पुलिस उसकी मां की गिरफ्तारी के लिए कांबिग कर रही थी।
विज्ञापन
Trending Videos


--------------------------

सोते समय सिर में मारी थी गोली

एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि प्रथम दृष्टया पूछताछ में उसने बताया है कि वह अपने सौतेले पिता को पसंद नहीं करता था। घटना वाली रात में उसकी मां व रॉकी अलग-अलग कमरे में सो रहे थे। इसी का फायदा उठाकर उसने अपने साथी भोपा के गांव मलपुरा निवासी अभी त्यागी उर्फ मोंटी के साथ मिलकर सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी।

स्काॅर्पियों में शव लेकर मुजफ्फरनगर पहुंचे थे। शव ठिकाने लगाने के लिए सुरक्षित स्थान न मिलने के बाद शव को शुभम के खेत में शुभम की मदद से दाव से गर्दन काटकर जमीन में धड़ दबा दिया था। गर्दन को नहर में फेंक दिया था। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी से अभी पूछताछ चल रही है।

-------

ये था मामला-

गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी (36) 18 मई से लापता था। चार दिन पहले पुलिस ने भोपा के गांव मलपुरा निवासी अभी त्यागी उर्फ मोंटी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर गांव कादीपुर के जंगल में शुभम के खेत में दबाया गया रॉकी का शव बरामद किया था। उसकी गर्दन काटी गई थी। मोंटी ने शुभम व बादल के साथ घटना को अंजाम देना बता कर गर्दन को नहर में फेंकना बताया था। पुलिस को बताया था कि रॉकी की हत्या उसकी पत्नी रेणू के घर बड़ौत में गोली मारकर की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed