सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Outsourced roadways employees forced to perform duty without uniform

Muzaffarnagar News: आउट सोर्स रोडवेज कर्मचारी बिना वर्दी डयूटी करने को मजबूर

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Outsourced roadways employees forced to perform duty without uniform
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम के आउटसोर्स रोडवेज कर्मचारी समस्याओं से जूझ रहे हैं। अभी तक उन्हें वर्दी का पैसा नहीं मिला। जिस कारण बिना वर्दी ही उन्हें ड्यूटी करनी पड़ रही है। कर्मचारियों के पहचान पत्र भी नही बने हैं।
परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो में चालकों व परिचालकों की कमी के कारण निगम ने आउटसोर्स पर चालक व परिचालकों की भर्ती की हुई है। मुजफ्फरनगर डिपो में 70 से ज्यादा कर्मचारी तैनात हैं। यह कर्मचारी परेशानियों से जूझ रहे हैं। क्योंकि न तो अभी तक इन्हें वर्दी का पैसा मिला है जबकि परिवहन निगम मुख्यालय से सभी कर्मचारियों को वर्दी पहन कर ड्यूटी करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों को उनके पहचानपत्र भी नहीं मिले हैं। पहचान पत्र न होने के कारण कर्मचारियों को डयूटी आने जाने के दौरान परिवहन निगम की दूसरी बसों में किराया देना पड़ रहा है। एक परिचालक ने बताया कि यदि कहीं पर कोई हादसा हो जाता है तो उस स्थिति में पहचानपत्र न होने के कारण उनके सामने समस्या आ सकती है।
परिवहन निगम के एआरएम प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि आउट सोर्स कंपनी को इस बारे में जानकारी दी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed