{"_id":"6a1ddbc66f0f98d5eb05358e","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-172598-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शोभायात्रा में युवकों ने बाइक से किए स्टंट, लहराई तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शोभायात्रा में युवकों ने बाइक से किए स्टंट, लहराई तलवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। माता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में युवकों ने बाइक से स्टंट किए। हवा में तलवार लहराई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की है।
रविवार को नगर में माता अहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा निकाली गई थी। शोभायात्रा में शामिल लोग शोभायात्रा से वापस घर जा रहे थे। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में गांधी नगर पुलिस चौकी से अलमासपुर की तरफ जाने वाले पटेल मार्ग पर कुछ युवकों ने बाइकों से सड़क पर स्टंट किए तो कुछ युवकों ने इस दौरान हाथों में ली तलवार को हवा में लहराया।
बाइकों से पटाखों की आवाज भी निकाली गई। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह पता चलते ही पुलिस ने जांच पड़ताल व पहचान कराकर सुभाष नगर निवासी प्रवीन, मन्नू, अमरीश पाल, मनोज पाल व सरवट निवासी शुभम को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में चालान किया गया हैै।
विज्ञापन
नई मंडी कोतवाली प्रभारी ने बताया कि वीडियो के आधार पर पहचान कर गिरफ्तारी की गई है। आरोपियों के खिलाफ एक रिपोर्ट भी गांधी नगर पुलिस चौकी प्रभारी गणेश शर्मा की तरफ से दर्ज की गई है। अभी बाइक व तलवार बरामद नहीं है। उन्हें भी बरामद किया जाएगा।

Trending Videos