सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   crime news

Muzaffarnagar News: गर्दन काटकर की गई रॉकी की हत्या, गड्ढे से मिला धड़, परिजनों ने किया हंगामा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
भोपा/मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के बेहड़ा अस्सा गांव से लापता विकसित उर्फ रॉकी (36) की गर्दन काटकर हत्या किए जाने का खुलासा हुआ है। मुठभेड़ में पकड़े गए मोंटी त्यागी की निशानदेही पर कादीपुर के जंगल में जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर पुलिस ने सिर कटी लाश बरामद की है। बड़ौत में हत्या कर शव को यहां ठिकाने लगाया गया था।

परिजनों के साथ सैंकड़ों लोगों ने मौके पर चार घंटे हंगामा किया। ग्रामीण आरोपी पत्नी, पुत्र और पुत्रवधू की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। गर्दन की बरामदगी की मांग की गई। पारिवारिक विवाद को वारदात की वजह माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले महीने 18 मई को रॉकी घर से अपनी पत्नी रेणू के साथ स्कॉर्पियों में सवार होकर निकला था लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। सिखेड़ा थाने में 20 मई को गुमशुदगी दर्ज कराई गई। शिकायत पर एसएसपी संजय वर्मा ने सीओ नई मंडी राजू कुमार साव को मामले की जांच सौंपी। पत्नी रेणू, पुत्र बादल और पुत्रवधू निशा के खिलाफ 30 मई को अपहरण की प्राथमिकी दर्ज हुई। पुलिस की पांच टीमें गठित की गई थीं।
विज्ञापन
Trending Videos

सोमवार को पुलिस ने मलपुरा के रहने वाले मोंटी त्यागी को कादीपुर के जंगल से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मोंटी ने बादल के साथ मिलकर रॉकी की हत्या कर दी है। पुलिस आरोपी को लेकर कादीपुर के जंगल में पहुंची।
जेसीबी से करीब आठ फीट गड्ढा खुदवाया गया। गड्ढे से रॉकी का गर्दन कटा धड़ मिला है। देर रात तक पुलिस गर्दन बरामद नहीं कर सकी है। मुठभेड़ में आरोपी घायल हुआ है। तमंचा भी बरामद हुआ है।
गड्ढे में शव नग्न हालत में मिला है। यही नहीं काफी मात्रा में नमक भी डाला गया। आरोपियों ने शातिराना अंदाज दिखाते हुए गर्दन नहर में फेंकने की बात बताई है। गड्ढे से बादल का आधार कार्ड भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed