सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Municipal Corporation executive meeting held without agenda, 11.59 billion budget also passed

मुरादाबाद: बिना एजेंडा जारी किए हो गई नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक, 11.59 अरब का बजट भी पास, विपक्षी भी हैरान

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 21 Feb 2026 11:29 AM IST
विज्ञापन
सार

मुरादाबाद नगर निगम में वर्ष 2026-27 के लिए करीब 11.59 अरब रुपये के बजट को कार्यकारिणी बैठक में बिना औपचारिक एजेंडा के पास किए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। विपक्षी पार्षदों ने प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे लोकतांत्रिक नियमों का उल्लंघन बताया है। 

Moradabad: Municipal Corporation executive meeting held without agenda, 11.59 billion budget also passed
मुरादाबाद नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुरादाबाद के विकास के नाम पर 11.59 अरब रुपये का बजट पास करने में नगर निगम प्रशासन ने नियम-कायदे ताक पर रख दिए। 23 फरवरी को प्रस्तावित बोर्ड बैठक से ठीक पहले कार्यकारिणी की बैठक चुपचाप निपटा दी गई। हैरानी की बात यह रही कि बैठक के लिए न तो कोई औपचारिक एजेंडा जारी किया गया और न ही सदस्यों को लिखित सूचना दी गई।

Trending Videos


सूत्रों के मुताबिक अधिकतर सदस्यों को एक दिन पहले सिर्फ फोन पर जानकारी देकर बुलाया गया। कार्यकारिणी की इस बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए 115925.42 करोड़ रुपये के आय-व्यय के मूल बजट को रखा गया। जबकि इतने बड़े बजट पर विस्तृत चर्चा और पारदर्शिता की अपेक्षा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्षी पार्षदों का कहना है कि बिना एजेंडा बैठक बुलाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का उल्लंघन है और इससे कई सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने 23 फरवरी को होने वाली बोर्ड बैठक में इस बात का विरोध करने की बात कही है।  पिछले वर्ष नगर निगम का बजट 11 अरब 23 करोड़ रुपये था।

इस बार बजट में बढ़ोतरी की गई है और जलापूर्ति, नाला निर्माण, सीवर लाइन मरम्मत, सड़क चौड़ीकरण, पथ प्रकाश और पार्कों के विकास जैसे कार्यों के लिए धनराशि निर्धारित की गई है। हालांकि बैठक की प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों ने पूरे मामले को विवादों में ला दिया है।

बैठक से पहले महापौर विनोद अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ प्रस्तावित बजट पर चर्चा की और आय बढ़ाने के स्रोतों पर मंथन किया। नगर निगम की दुकानों के किराये में संशोधन का प्रस्ताव भी पारित किया गया, जिसमें किराया 434 रुपये से घटाकर 400 रुपये करने की बात कही गई।

जिस तरीके से बैठक आयोजित हुई, उससे 23 फरवरी की बोर्ड बैठक में हंगामे के आसार साफ नजर आ रहे हैं। विपक्ष इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाने की तैयारी में है। पार्षदों का कहना है कि यदि कार्यकारिणी में ही प्रक्रिया पारदर्शी नहीं रही तो बोर्ड बैठक में जवाब मांगना लाजमी है।

बैठक में नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल, अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार व अजीत कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी और सदस्य बैठक में मौजूद रहे। अब सबकी नजरें बोर्ड बैठक पर टिकी हैं, जहां बजट पर अंतिम मुहर लगनी है।

पार्षदों को एजेंडा नहीं दिया गया। बैठक 23 फरवरी को होनी है और इससे पहले बजट पर चर्चा के लिए कार्यकारिणी की बैठक की जानकारी भी पार्षदों को फोन पर मिली। किस बात का डर है कि जनता के हित के कार्यों की बात चोरी छिपे की जा रही है। हम इसका विरोध करेंगे। -अनुभव मेहरोत्रा, नेता प्रतिपक्ष 

लोगों के मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं हुई। सिर्फ बजट के बिंदुओं को बताया गया जोकि 23 फरवरी को बोर्ड बैठक में पारित हो जाएगा। कार्यकारिणी बैठक की सूचना फोन पर मिली। - नदीम कातिब, पार्षद वार्ड-65 

बिना एजेंडा जारी किए जिस तरह कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई, यह तरीका सही नहीं है। पार्षदों में इस बात को लेकर नाराजगी है, हम इसका विरोध करेंगे। - शमशेर अली, पार्षद वार्ड-56 

कार्यकारिणी की बैठक में बजट के बिंदुओं पर चर्चा हुई है, जोकि बोर्ड बैठक से पहले जरूरी है। 23 फरवरी को बोर्ड की बैठक है जिसकी सूचना लिखित में जारी हो चुकी है। इस बैठक में बजट पास होगा। -विनोद अग्रवाल, महापौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed