सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Temperature rose by three degrees in 12 hours; intense sunlight caused distress.

Mirzapur News: 12 घंटे में तीन डिग्री बढ़ा तापमान, तेज धूप से बेहाल किया

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Temperature rose by three degrees in 12 hours; intense sunlight caused distress.
तेज उमस भरी गर्मी में भरुहना चौराहा पर गन्ने के रस से गला तर करता राहगीर।-संवाद।
विज्ञापन
-41 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान, शीतल पेय पदार्थों की बढ़ी मांग


मिर्जापुर। जिले में सोमवार को मौसम का मिजाज तल्ख रहा। 24 घंटे में तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज होने से लोगों को भीषण गर्मी और तेज धूप का सामना करना पड़ा। दोपहर में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। सड़कों पर आवाजाही भी अपेक्षाकृत कम रही।
दोपहर बाद आसमान में छिटपुट बादल जरूर दिखा, लेकिन तेज धूप के आगे असर नहीं दिखा। गर्म हवाओं और चिलचिलाती धूप से कुछ दूरी तक पैदल चलने पर ही लोगों का गला सूखने लगा। ऐसे में सड़क किनारे लगे ठेलों पर शीतल पेय, नींबू पानी और अन्य ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ गई। लोगों ने राहत पाने के लिए इनका सहारा लिया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। तापमान में बढ़ोतरी से दिनभर उमस और गर्मी का असर बना रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक गर्मी से तत्काल राहत मिलने के आसार कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed