{"_id":"699ef92714ce5559c80ea9e5","slug":"crowds-go-out-of-control-during-lathmar-holi-in-barsana-in-mathura-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राधा रानी के दर्शन को बेकाबू हुई भीड़, एक दर्जन श्रद्धालु दबे; बरसाना की लठामार होली में टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राधा रानी के दर्शन को बेकाबू हुई भीड़, एक दर्जन श्रद्धालु दबे; बरसाना की लठामार होली में टला बड़ा हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 25 Feb 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
सार
लठामार होली पर मथुरा के बरसाना में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। इस दाैरान एक बार बेकाबू हुई भीड़ में कई श्रद्धालु दब गए। बड़ा हादसा होते-होते बच गया।
बरसाना में श्रद्धालुओं की भीड़ पर काबू पाते पुलिस कर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के बरसाना में रंगोत्सव पर रंगीली गली में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मौके पर मौजूद भारी पुलिस बल भी श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित नहीं कर पाया। श्रद्धालुओं की इस कदर भीड़ थी, जिसमें करीब एक दर्जन की संख्या में लोग दब गए।
Trending Videos
रंगीली गली की सुरक्षा में लगी पुलिस ने दोपहर को मंदिर बंद होने के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को रोक दिया। इसी दौरान नंदगांव से आए हुरियारों ने राधा रानी के दर्शन किए। हुरियारों को राधा रानी के मंदिर में दर्शन करने में थोड़ा समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर की ओर बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को रंगीली गली में रोक लिया गया। रोकी गई भीड़ को धीरे-धीरे पुलिस निकालने का प्रबंध कर रही थी। इसी बीच पीछे से आए धक्के के कारण कुछ लोग दब गए। बमुश्किल पुलिस ने गिरे हुए श्रद्धालुओं को उठाया और उन्हें आराम से एक तरफ बैठाया। श्रद्धालुओं की भीड़ में जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह और एसपी श्लोक कुमार भी साथ-साथ चलते दिखाई दिए।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
