सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fire-rescue training

आग से बचाव का प्रशिक्षण दिया

ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज Updated Sat, 23 Apr 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Fire-rescue training
डीएम और एसपी ने ग्रामप्रधानों के साथ बैठक कर आग से बचाव के तरीके बताए। - फोटो : विनोद गुप्ता
विज्ञापन
आग से बचाव के संबंध में शुक्रवार को सभी थानों, ग्राम प्रधानों और ब्लॉक कर्मियों को जानकारी दी गई। चौक थाने पर आयोजित बैठक में डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह व एसपी भारत सिंह मौजूद रहे।
Trending Videos


डीएम और एसपी ने कहा कि आग से बचाव ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। जिसके लिए घरों के आस पास सूखी लकड़ियां, खरपतवार या फसलों के डंठल व पत्ते जमा न करें। हो सके तो गांव के बाहर रखें। तेज हवा के समय खुले में खाना न बनाएं। बीड़ी, सिगरेट फेंकने के बाद तसल्ली कर लें कि आग बुझी है कि नहीं। झोपड़ी में पानी अवश्य रखें। आग लगने पर तत्काल सौ नंबर पर फोन करें। मवेशियों के लिए धुआं करते समय सावधानी बरतें। प्रशिक्षण से लोगों का लाभ मिला है। अन्य थानों पर एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें आग से बचाव के लिए जानकारी दी गई। घुघली प्रतिनिधि के अनुसार बैठक में  ग्राम प्रधान, ब्लॉक कर्मियों के अलावा पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed