{"_id":"6a30643816ffa4fe200e881e","slug":"the-miscreants-caught-while-attempting-a-theft-in-pathavijaypura-had-also-committed-thefts-at-the-maharra-and-khadovara-solar-plants-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-158044-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पठाविजयपुरा में चोरी के प्रयास में पकड़े गए बदमाशों ने महर्रा व खड़ोवरा सोलर प्लांट में भी की थी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पठाविजयपुरा में चोरी के प्रयास में पकड़े गए बदमाशों ने महर्रा व खड़ोवरा सोलर प्लांट में भी की थी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। महरौनी क्षेत्र के ग्राम पठाविजयपुरा स्थित सोलर पावर प्लांट में चोरी के प्रयास और फायरिंग के मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों ने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। आरोपियों ने कोतवाली सदर क्षेत्र के महर्रा और खड़ोवरा स्थित सोलर पावर प्लांटों में भी चोरी की वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है। इसके बाद कोतवाली सदर पुलिस ने दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि 12 जून की रात ग्राम पठाविजयपुरा स्थित सोलर पावर प्लांट में आधा दर्जन के करीब बदमाश चोरी के इरादे से घुसे थे। सुरक्षा गार्ड के विरोध करने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। सूचना पर पहुंची महरौनी पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों सुमित पाल और चंदू यादव निवासी बबीना, जनपद झांसी को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि उनके चार साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए थे।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए थे। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने पठाविजयपुरा सोलर प्लांट में चोरी का प्रयास करने की बात स्वीकार की। साथ ही उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल को ग्राम महर्रा तथा 4 जून को ग्राम खड़ोवरा स्थित सोलर पावर प्लांटों से कॉपर, तार, कंडक्टर और अन्य उपकरण अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी किए थे।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों की निशानदेही और स्वीकारोक्ति के बाद कोतवाली सदर क्षेत्र में दर्ज चोरी के मामलों में भी उनकी संलिप्तता सामने आई है। इसके आधार पर पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -
गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पूछताछ में कोतवाली सदर क्षेत्र के दो सोलर पावर प्लांटों में चोरी की वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सुनील भारद्वाज, क्षेत्राधिकारी सदर