सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bail rejected for accused in rioting and deadly assault case.

Lalitpur News: बलवा और जानलेवा हमले के आरोपी की जमानत खारिज

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Bail rejected for accused in rioting and deadly assault case.
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली सदर क्षेत्र के एक ढाबे पर बलवा, जबरन वसूली और जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार आरोपी अनिकेत की जमानत याचिका अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एससी/एसटी) की अदालत ने खारिज कर दी है।

झांसीपुरा निवासी सानू करोसिया ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि तीन मई को उसका भाई नवनीत अपने साथियों के साथ एक ढाबे पर खाना खाने गया था। आरोप है कि वहां मौजूद कुछ लोगों ने उससे अवैध रूप से रुपये मांगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान नवनीत के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी अनिकेत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी की ओर से दायर जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे निरस्त कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed