सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Six food samples taken during last Holi failed to show results.

Lalitpur News: पिछली होली पर लिए गए छह खाद्य पदार्थों के नमूने हुए फेल

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Six food samples taken during last Holi failed to show results.
विज्ञापन
फैल नमूनों में दूध, मिल्क केक व मावा है शामिल
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग प्रत्येक त्योहार के पहले छापामारी कर खाद्य सामग्री के सेंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजता है। पिछली होली पर 22 नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला में भेजे गए थे, जिनकी जांच में छह नमूने फेल होने की रिपोर्ट आई हैं। तीन नमूनों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
विगत वर्ष होली त्योहार पर 22 नमूने संग्रहित किए गए थे। इनमें दूध, मावा, मिठाई, सॉस व कचरी के नमूने लिए गए थे। प्रयोगशाला से नमूनों रिपोर्ट में छह नमूने फैल हो गए, दूध का एक नमूना, मावा के दो, सास का एक, मिल्क केक का एक व कचरी का एक नमूना फैल हो गया। अभी भी तीन नमूनों की रिपोर्ट बाकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चलें कि विभाग खाद्य पदार्थों के नमूने पहले तो किट से माध्यम से लेता है, अगर किट में नमूना फैल होता है, तो खाद्य सामग्री को सीज कर दिया जाता है। इसके बाद नमूने प्रयोगशाला में भेजता है। साथ ही जिन खाद्य सामग्री की रिपोर्ट किट में सही आती है, लेकिन विभागीय अधिकारियों को संदेह लगता है। ऐसी सामग्री की जांच के लिए भी प्रयोगशाला में भेजा जाता है।
सहायक खाद्य आयुक्त विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि होली त्योहार पर व्यापक छापामारी के रणनीति तैयार की गई। साथ ही आम लोगों से अपील है, कि वह बाजार से रंगबिरंगी मिठाई न खरीदें। क्योंकि इनमें मिलावट के अधिक संभावना होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed