सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Argument during fertilizer distribution at Khesia PCF Center

Kushinagar News: खेसिया पीसीएफ केंद्र पर खाद वितरण के दौरान नोकझोंक

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 16 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Argument during fertilizer distribution at Khesia PCF Center
खेसिया गांव में खाद लेने के लिए टोकन लेने के लिए लगी किसानों की भीड़।संवाद
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के खेसिया पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र पर सोमवार को यूरिया के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। भोर होते ही केंद्र पर किसानों की लंबी कतार लग गई। खाद की बढ़ती मांग और कम उपलब्धता के बीच किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ा। व्यवस्था बनाए रखने के लिए टोकन प्रणाली लागू की गई। इसके बावजूद दिनभर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और किसानों से कई बार नोकझोेंक हुई।

सुबह सूरज निकलने से पहले ही आसपास के गांवों से खेसिया गांव के पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र पर पहुंचने लगे। देखते ही देखते सड़क किनारे लंबी कतार लग गई। भीषण गर्मी व उमस के बीच किसान अपनी बारी का इंतजार करते रहे। केंद्र से करीब 800 मीटर दूर बाजार क्षेत्र में किसानों को कतार में टोकन वितरित किए गए। इसके बाद बारी-बारी से गोदाम से यूरिया खाद उपलब्ध कराई गई। किसानों का कहना था कि धान की नर्सरी और खेतों में फसल की तैयारी के लिए यूरिया की तत्काल जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए केंद्र कर्मियों ने टोकन व्यवस्था लागू की, लेकिन किसानों की संख्या अधिक होने के कारण कई बार आगे-पीछे होने को लेकर नोकझोंक की स्थिति बन गई। कुछ किसानों ने आरोप लगाया कि मांग के अनुरूप खाद उपलब्ध नहीं होने से लोगों में बेचैनी और नाराजगी बढ़ रही है। किसानों ने पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed