सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farrukhabad: young man took the exam in place of a candidate at the Maudha center

Farrukhabad: मौधा केंद्र पर परीक्षार्थी की जगह दूसरा युवक देने आया परीक्षा, गेट पर पकड़े जाने पर भगाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 25 Feb 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
Farrukhabad: young man took the exam in place of a candidate at the Maudha center
पकड़ा गया युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की जिले के 79 केंद्रों पर इंटर व हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। बुधवार शक्ति सैनिक इंटर कालेज मौधा में इंटर की द्वितीय पाली में इंटर रसायन विज्ञान की परीक्षा थी। डेढ़ बजे के परीक्षा केंद्र का आंतरिक सचल दल छात्रों की चेकिंग करके अंदर भेज रहे थे। इसी समय एक युवक ने प्रवेश पत्र दिखाया। आंतरिक सचल दल ने फोटो का मिलान किया, तो अलग निकला। पूछताछ करने पर उसने सच उगल दिया।

Trending Videos


युवक ने अपने को कमालपुर का निवासी बताया। कहा कि वह नगला दलजीत सिंह निवासी छात्र के स्थान पर पेपर देने आया था। बाद उसे केंद्र से भगा दिया गया। वहां तैनात सिपाही ने मामले की जानकारी मोहम्मदाबाद कोतवाल को दी। मौधा परीक्षा केंद्र पर 15 स्कूलों का सेंटर है। डीआईओएस नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि प्रवेश पत्र में फोटो मैच न होने पर रोजाना ही परीक्षार्थियों को वापस किया जाता है। अन्य कागजात मंगवाए जाते हैं। परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट के बाद भी परीक्षा केंद्र पर प्रवेश देते हैं। सॉल्वर पकड़ने की बात गलत है। मोहम्मदाबाद कोतवाल विनोद शुक्ला का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed