सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: friend brutally murdered of teenager

कानपुर: दोस्तों ने कुकर्म के बाद ईंट से कूंचकर किशोर की हत्या की, सर्विलांस की मदद से वारदात का हुआ राजफाश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 21 Sep 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
सार

एसीपी अनवरगंज मोहम्मद अकमल खान ने बताया कि आरोपियों ने किशोर के पास एक मल्टीमीडिया मोबाइल देखा था। जिसको देखकर उनके मन में लालच आ गया था। आरोपियों ने पहले मोबाइल चोरी करने की साजिश रची थी। मगर जब उसको ले गए और नशेबाजी की तो उस दौरान उसके साथ कुकर्म किया।

Kanpur: friend brutally murdered of teenager
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर के अनवरगंज में दोस्तों ने एक किशोर के साथ कुकर्म करने के बाद उसकी ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। उसका मोबाइल लूटकर कर फरार हो गए। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से मंगलवार को वारदात का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos


घटना में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है। जिसकी तलाश जारी है। गिरफ्तार किए गए आरोपी ने पूरी वारदात कबूली है। डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार के मुताबिक मूलरूप से रायबरेली निवासी 17 वर्षीय किशोर पांच सितंबर को अपने एक रिश्तेदार के घर अनवरगंज आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर मजदूरी करता था। 6 सितंबर को वह एक मॉल में काम करने गया। वापस आया तो उसके रिश्तेदार के दोस्त सरदार उर्फ बाबा उर्फ दिनेश वर्मा और आमिर उर्फ बंगाली मिले। किशोर की दोनों से दोस्ती थी। शाम को दिनेश और आमिर किशोर को सीपीसी मॉल गोदाम के पास ले गए। शराब पीने के बाद किशोर के साथ दोनों ने कुकर्म किया।

विरोध करने पर ईंट से उसके सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं पर शव छोड़कर दोनों फरार हो गए थे। पुलिस ने हत्यारोपी दिनेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। डीसीपी का कहना है कि आरोपी आमिर फरार है। जल्द उसकी भी गिरफ्तार कर ली जाएगी।

ऐसे हुआ वारदात का खुलासा 
एसीपी अनवरगंज मोहम्मद अकमल खान ने बताया कि आरोपियों ने किशोर के पास एक मल्टीमीडिया मोबाइल देखा था। जिसको देखकर उनके मन में लालच आ गया था। आरोपियों ने पहले मोबाइल चोरी करने की साजिश रची थी। मगर जब उसको ले गए और नशेबाजी की तो उस दौरान उसके साथ कुकर्म किया।

उसके बाद मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया था। जैसे ही यह मोबाइल ऑन हुआ तो पुलिस ने बादशाही नाका निवासी मोबाइल दुकानदार शेखर को पकड़ा। शेखर ने बताया कि दिनेश ने मोबाइल का लॉक खोलने के लिए दिया था। तब पुलिस उसको गिरफ्तार किया। 

रिश्तेदार पर जताया था शक
पुलिस ने पहले अज्ञात में शव का पोस्टमार्टम कराया था। जिसमें हत्या की पुष्टि हुई थी। उसी आधार पर मुकदमा दर्ज किया था। इधर दो तीन दिन बाद किशोर का भाई पहुंचा और गुमशुदगी दर्ज कराई। 16 सितंबर को किशोर की मां पुलिस के पास पहुंची थी। उन्होंने अपने उस रिश्तेदार पर शक जताया जिनके घर पर वह रहने गया था। मगर जब जांच हुई तो शक गलत निकला और घटना को अंजाम देने वाले पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed