{"_id":"614b23db8ebc3e2f7d1f9e25","slug":"auraiya-death-of-married-woman-in-laws-absconding-leaving-dead-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: विवाहिता की मौत, चारपाई पर शव छोड़कर ससुराली फरार, दहेज हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: विवाहिता की मौत, चारपाई पर शव छोड़कर ससुराली फरार, दहेज हत्या की रिपोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 22 Sep 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
सार
मुनीम सिंह ने पुलिस को बताया कि बेटी मोहिनी उर्फ पप्पी की शादी फफूंद क्षेत्र के सैनपुर निवासी सोनू पुत्र कारेंद्र सिंह के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराली दहेज में अंगूठी व जंजीर की मांग कर पुत्री को प्रताड़ित करते थे। बुधवार को सूचना मिली कि मोहिनी का शव चारपाई पर पड़ा है और ससुराली फरार हैं।
महिला की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
औरैया जिले में फफूंद थाना क्षेत्र के सैनपुर में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराली शव छोड़कर फरार हो गए। मृतका के परिजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इटावा जिले के अलियापुर थाना बकेवर निवासी मुनीम सिंह ने पुलिस को बताया कि बेटी मोहिनी उर्फ पप्पी की शादी फफूंद क्षेत्र के सैनपुर निवासी सोनू पुत्र कारेंद्र सिंह के साथ की थी।
शादी के बाद से ही ससुराली दहेज में अंगूठी व जंजीर की मांग कर पुत्री को प्रताड़ित करते थे। बुधवार को सूचना मिली कि मोहिनी का शव चारपाई पर पड़ा है और ससुराली फरार हैं। इस पर वह मौके पर पहुंचे।
उन्होंने दहेज लोभी पति, सास और ससुर पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी श्रवण कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos