सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The son burnt his father and the younger one burnt his elder brother.

Kannauj News: बेटे ने पिता तो छोटे ने बड़े भाई को दी मुखाग्नि

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
The son burnt his father and the younger one burnt his elder brother.
विज्ञापन
तिर्वा। इंदरगढ़ क्षेत्र के सहियापुर गांव में सोमवार को बड़े भाई की हत्या के बाद मंझले ने फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार को एक घर से दो अर्थियां एक साथ निकलीं। बेटे ने पिता तो छोटे ने बड़े भाई का अंतिम संस्कार किया।


ग्राम सहियापुर में सोमवार को छोटे भाई रामभोले ने भूमि विवाद के चलते बड़े भाई रामआसरे पर फावड़े से हमला कर दिया। इससे उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद रामभोले ने भी कुछ दूरी पर स्थित नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटकर जान दे दी थी। इस हृदयविदारक घटना से परिवार पूरी तरह टूट गया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को महादेवी घाट लाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामभोले के बड़े बेटे अनूप ने पिता को मुखाग्नि दी, जबकि रामआसरे को छोटे भाई विवेक ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की। एक ही समय पर दो भाइयों की चिताएं जलती देख घाट पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। अंतिम संस्कार के दौरान परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर दोनों भाइयों को अंतिम विदाई दी। पूरे गांव में शोक का माहौल है और हर कोई इस घटना को लेकर स्तब्ध है।
विज्ञापन
Trending Videos

गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज
सहियापुर निवासी विवेक कुमार ने अपने बड़े भाई रामभोले के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी इंदरगढ़ थाने में दर्ज कराई है। हालांकि रामभोले में फंदा लगाकर जान दे दी है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि इस घटना में दोनों की मौत हो चुकी है, लेकिन नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इंदरगढ़ थानाध्यक्ष नीलम सिंह को जांच के बाद कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed