{"_id":"6a2317d6e94cad81570f9c0a","slug":"collided-with-overloaded-auto-loader-two-killed-kannauj-news-c-214-1-knj1008-150256-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ओवरलोड ऑटो लोडर से टकराया, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ओवरलोड ऑटो लोडर से टकराया, दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कन्नौज। ओवरटेक के दौरान शुक्रवार को संतुलन बिगड़ने से ऑटो लोडर से टकरा गया। हादसे में ऑटो सवार महिला सहित दो यात्रियों की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद चालक लोडर लेकर फरार हो गया। इसी बीच मौका पाकर ऑटो चालक भी भागने में सफल रहा। मामूली रूप से चुटहिल अन्य यात्री दूसरे वाहनों से सवार होकर गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
जीटी रोड पर पर्यटक आवास गृह के सामने मकरंदनगर की ओर से आ रहा ऑटो अज्ञात वाहन को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे लोडर से टकरा गया। इससे ऑटो सवार रंगियनपुर टिलिया सरायमीरा निवासी रामश्री (55) व एक युवक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीन सवारी की क्षमता वाले ऑटो में आठ सवारियां भरी थी। इसी वजह से ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और चालक के बगल में बैठा युवक व पीछे की सीट पर किनारे बैठी महिला लोडर की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह, मकरंदनगर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। 20 मिनट बाद यातायात बहाल हो सका। खबर लिखे जाने तक दूसरे शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। कोतवाल ने बताया कि लोडर का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
पुत्री की ससुराल से लौट रही थी महिला
रंगियनपुरवा टिलिया सरायमीरा निवासी रामश्री की पांच पुत्रियां ममता, रीता, सविता, पायल व खुशबू हैं, जो सभी विवाहित हैं। शुक्रवार को रामश्री बड़ी पुत्री ममता की ससुराल सिकंदरपुर से लौट रही थीं। वह 15 दिन पहले पुत्री के घर गई थीं। इसके अलावा दो पुत्र संजय व रंजीत हैं, उनका भी विवाह हो चुका है।

Trending Videos