सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The body of a student who had left home for coaching was found hanging.

Kannauj News: घर से कोचिंग के लिए निकले छात्र का फंदे पर लटका मिला शव

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
The body of a student who had left home for coaching was found hanging.
फोटो :48: ग्राम बिलंदापुर में रोते बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
ठठिया। ग्राम बिलंदापुर गांव के बाहर जामुन के पेड़ में सोमवार शाम को छात्र का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और चीख पुकार मच गई। छात्र घर से कोचिंग पढ़ने के लिए निकला था। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।
Trending Videos


ग्राम टिकुरियनपुरवा निवासी उदित उर्फ निखिल यादव (16) पुत्र सरनाम सिंह 12वीं का छात्र था। परिजनों ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे उदित घर से बाइक लेकर ठठिया स्थित एक लाइब्रेरी पर कोचिंग पढ़ने की बात कहकर निकला था। शाम तक जब वह घर वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। ग्राम बिलंदापुर के अखिलेश कटियार के खेत में जामुन के पेड़ में किशोर का शव फंदे पर लटकता मिला। डायल 112 पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किशोर की शिनाख्त ग्राम टिकुरियनपुरवा निवासी उदित के रूप में कराई। घटना की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed