{"_id":"6a1f1d36b7fd686ee90aebbe","slug":"farmer-who-was-sweeping-died-due-to-lightning-kannauj-news-c-12-1-knp1038-1544620-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: झाड़ू लगा रहे किसान की बिजली गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: झाड़ू लगा रहे किसान की बिजली गिरने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। औरैया जिले में मंगलवार को हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने से घर के बाहर झाड़ू लगा रहे किसान की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
बेला थाना क्षेत्र के रकबरिया, पट्टी ज्ञानी गांव निवासी केदारनाथ (55) खेतीबाड़ी करते थे। सुबह छह बजे केदारनाथ घर के बाहर चबूतरे पर झाड़ू लगा रहे थे। तभी हल्की बारिश के साथ अचानक बिजली गिरने की आवाज सुनाई दी। शुरुआत में परिजनों ने इसे नजरअंदाज कर दिया पर कुछ देर बाद देखा कि केदारनाथ जमीन पर गिरे पड़े हैं। परिजन उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी विमला देवी समेत अन्य परिजनों का कहना है कि घर के बाहर खड़े पेड़ के पास से एचटी लाइन गुजरी है। आशंका जताई जा रही है कि बिजली के दौरान करंट पेड़ में उतरा और उसके संपर्क में आने से केदारनाथ की मौत हो गई। हालांकि, बेटे राघव ने बताया कि विद्युत कर्मियों, पुलिस और डॉक्टरों से बातचीत के बाद स्पष्ट हुआ है कि पिता की मौत बिजली गिरने से ही हुई है। कोतवाल संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि मामले की जानकारी संबंधित बेला थाना को भेज दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि हो सकेगी।
Trending Videos