सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmer dies after getting stuck in swamp while bathing in Kali River

Kannauj News: काली नदी में नहाते समय दलदल में फंसने से किसान की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after getting stuck in swamp while bathing in Kali River
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। खेत से तरबूज तोड़कर बुधवार को साथी के साथ घर लौटते समय काली नदी में नहाते समय किसान दलदल में फंस गया। साथी ने उसे डूबता देख शोर मचाया पर मदद न मिलने से वह कुछ ही देर में पानी में डूब गया। परिजनों ने पानी में उतरकर उसे बाहर निकाला पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। किसान की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।


ग्राम खुबरियापुर के मजरा विजयी नगला निवासी उपदेश वर्मा (40) ने काली नदी पुल के पास स्थित खेत में तरबूज की फसल बोई थी। सुबह वह गांव के ही रोहित के साथ तरबूज तोड़ने गया था। सात बजे दोनों घर लौट रहे थे। काली नदी पुल के नीचे पहुंचने पर रोहित शौच के चला गया जबकि उपदेश नहाने के लिए पानी में चला गया। नदी में कम पानी होने के कारण वह कुछ और अंदर चला गया पर दलदल में फंस गया। शौच के बाद रोहित जब मौके पर पहुंचा तो उपदेश की गर्दन दिखाई दे रही थी। उसे डूबता देख वह पानी में घुसने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। उसने मदद के लिए शोर मचाया पर कुछ ही देर में उपदेश पानी में पूरी तरह डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित ने पुल पर आकर राहगीर के फोन से घटना की जानकारी उपदेश के परिजनों को दी। गांव के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे परिजनों ने नदी में घुसकर दलदल में फंसे उपदेश को बाहर निकाला। तब तक पानी में दम घुटने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। इनसेट
विज्ञापन
Trending Videos


परिवार के भरण पोषण के लिए बंटाई पर ले रखा था खेत

पिता बेंचेलाल ने बताया कि उपदेश की शादी 20 साल पहले पिड़ारी खेड़ा निवासी सुदामा के साथ हुई थी। उसकी एक बेटी स्वाती (17) व बेटा अमन (15) है। निजी जमीन न होने के कारण परिवार के भरण पोषण के लिए उसने उधरनपुर निवासी राजीव चतुर्वेदी का 18 बीघा खेत बटाई पर ले रखी थी। दो भाई व चार बहनों में वह दूसरे नंबर का था। किसान की मौत से मां रामबेटी, पत्नी सुदामा व बच्चों समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed