सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A crazy lover arrived during the baby shower and attempted to kidnap the girl.

Kannauj News: गोदभराई के बीच पहुंचा सिरफिरा प्रेमी, युवती के अपहरण का प्रयास

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
A crazy lover arrived during the baby shower and attempted to kidnap the girl.
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के एक मोहल्ले में गोदभराई की रस्म चल रही थी। इसी बीच सिरफिरा आशिक वहां आ धमका और युवती के अपहरण का प्रयास किया। इससे मौके पर मौजूद लोगों में खलबली मच गई। परिजन के प्रयास और मेहमानों की सूझबूझ से युवती को सुरक्षित बचा लिया गया। लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending Videos

युवती के भाई ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि शहर के काजीटोला मोहल्ला निवासी सागर काफी समय से 21 वर्षीय बहन को परेशान कर रहा था। आरोपी लगातार युवती पर जबरन शादी करने का दबाव बना रहा था। सामाजिक प्रतिष्ठा और लोक-लाज के डर से पीड़ित परिवार अब तक खामोश था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सागर करीब 11 बजे सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा और युवती को जबरन खींचकर ले जाने का प्रयास करने लगा। शोर सुनकर घर के अंदर मौजूद परिजन और मेहमान भी बाहर आ गए। सभी ने घेराबंदी कर युवती को उसके चंगुल से छुड़ाया और आरोपी युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच उपनिरीक्षक देवेंद्र प्रसाद को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed