{"_id":"6a1b243cbef8cff532087f21","slug":"woman-worker-dies-after-getting-trapped-in-crusher-belt-four-injured-hamirpur-news-c-225-1-sknp1044-125738-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: क्रशर के पट्टे में फंसकर महिला श्रमिक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: क्रशर के पट्टे में फंसकर महिला श्रमिक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के डहर्रा स्थित एक क्रशर प्लांट के पट्टे में फंसकर महिला श्रमिक की मौत हो गई जबकि चार श्रमिक घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
डहर्रा स्थित क्रशर प्लांट में श्रमिक शनिवार को रोज की तरह काम कर रहे थे। कुछ श्रमिक क्रशर मशीन में गिट्टी डाल रहे थे। तभी बिजली आने से क्रशर में लगी मशीन शुरू हो गई और पट्टे में फंसकर पांच श्रमिक घायल हो गए। अन्य श्रमिकों ने तत्काल मशीन को बंद कराया। पट्टे में फंसने से घायल रतौली निवासी शिवरतन (60), उसका बेटा आत्माराम (32), टंटू अहिरवार (42), उसकी पत्नी राधा (35) व भाभी भागवती (36) को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
टंटू और शिवरतन को मामूली चोटें आईं। अस्पताल में भागवती को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घायल टंटू ने बताया कि जब श्रमिक काम कर रहे थे तब बिजली नहीं आ रही थी और ऑपरेटर क्रशर खुला छोड़कर चला गया था। सभी श्रमिक मशीन में गिट्टी डाल रहे थे। तभी अचानक बिजली आने से घटना हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
Trending Videos