सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Automobile overturned after colliding with a Nilgai, injuring four passengers.

Hamirpur News: नीलगाय से टकराकर ऑटो पलटा, चार यात्री घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Automobile overturned after colliding with a Nilgai, injuring four passengers.
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर शुक्रवार दोपहर एक ऑटो नीलगाय से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार चार लोग घायल हो गए जिनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
Trending Videos





शुक्रवार दोपहर कस्बे के बड़े चौराहे से सवारियां लेकर ऑटो कबरई की ओर जा रहा था। मवैया गांव के पास अचानक सड़क पर एक नीलगाय आ गई। चालक के संतुलन खोने से ऑटो नीलगाय से टकराकर पलट गया। हादसे में मवइया गांव के कारे लाल (70), उनकी पुत्री आशा (35), छिरका गांव के शिवकुमार (30) पुत्र शिवप्रसाद और सुमेरपुर निवासी ज्योति (32) पत्नी कप्तान सिंह घायल हो गईं। मौके पर मौजूद राहगीरों की मदद से घायल यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के दौरान कारे लाल और ज्योति की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मवैया निवासी आशीष कुमार ने बताया कि कानपुर-सागर हाईवे (एनएच-34) पर आवारा पशुओं के अचानक सड़क पर आने की घटनाएं बढ़ रही हैं। तेज रफ्तार वाहनों के साथ पशुओं के आवागमन के कारण यह मार्ग हादसों का केंद्र बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed