सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Government attempting to encroach upon reservations for the backward classes and Dalits: Prabhu Narayan

पिछड़ों-दलितों के आरक्षण पर डाका डालने का प्रयास कर रही सरकार : प्रभु नारायण

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Government attempting to encroach upon reservations for the backward classes and Dalits: Prabhu Narayan
विज्ञापन
सपा के पीडीए जन जागरण अभियान के तहत सोमवार को कस्बा स्थित एक इंटर कॉलेज में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इसमें मुख्य अतिथि सकलडीहा के सपा विधायक प्रभु नारायण यादव ने पिछड़े, दलितों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, किसानों और युवाओं से शोषितों-वंचितों के हितों को देखते हुए सपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहा है। किसान बदहाली के कारण आत्महत्या करने को विवश हैं।
महिलाओं के साथ अत्याचार-दुराचार हो रहा है और प्रदेश में अपराध का बोलबाला है। नौकरी से लेकर शिक्षा तक पिछड़ों-दलितों के आरक्षण पर डाका डालने का प्रयास किया जा रहा है। इसको शिक्षित वर्ग बखूबी समझ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए अब पीडीए को एकजुट होकर सरकार बदलने की जरूरत है। कहा कि भाजपा हर स्तर पर बेईमानी कर रही है। इसका कार्यकर्ताओं को डटकर सामना करना पड़ेगा। ईडी, सीबीआई और गुंडागर्दी के बल पर वोट चोरी की जा रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर एड. रामजनम बागी, लक्ष्मण पासवान, अनिल चौहान, घुरभारी चौहान, अरुण श्रीवास्तव, गोपी चौहान, प्रदीप गोंड, राजेश चौहान, मनोज कुमार, रामाश्रय पाल, जियाछु पासवान, धनंजय यादव, डॉ. राजकुमार यादव, राजकुमार पप्पू, सिपाही शर्मा, सियाराम, श्यामलाल गोंड, डाॅ. स्वामीनाथ, बंसराज यादव आदि सपा कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed