सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   SI did not pay attention even after the incident of snatching, SP suspended him

Bhadohi News: टप्पेबाजी की घटना के बाद भी एसआई ने नहीं दिया ध्यान, एसपी ने किया निलंबित

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
SI did not pay attention even after the incident of snatching, SP suspended him
विज्ञापन
एसपी आकाश पटेल ने शुक्रवार को कर्तव्यों में लापरवाही और अनुशासन हीनता पर अलीनगर थाने में तैनात एसआई वीरेंद्र यादव को निलंबित कर दिया है। यही नहीं एसआई के खिलाफ जांच भी बैठा दी है।
Trending Videos

एसपी आकाश पटेल ने बताया कि जांच में सामने आया कि अलीनगर थाने पर तैनात एसआई वीरेंद्र यादव ने टप्पेबाजी की घटना के बाद भी कार्रवाई नहीं की। इसका नतीजा हुआ कि कुछ दिन बाद 28 मई को इसी स्थान पर स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर बदमाशों ने लूट की घटना की। इसी तरह एक युवती सुसाइड नोट छोड़ कर गायब हो गई। इस संबंध में लगभग दो माह तक प्रकरण लंबित रहने के बाद भी एसआई ने ठीक से जांच नहीं की। युवती की गुमशुदगी वाले दिन ही थाना रामनगर वाराणसी में मृत्यु हो गई थी। एसआई ने भ्रामक रूप से अधिकारियों को अवगत भी कराया गया था कि आस पास के जनपदों में अज्ञात शवों के संबंध में जानकारी कर ली गई है। एसआई की इस लापरवाही के कारण परिवार को बिना जानकारी हुए युवती का अज्ञात शव के रूप में अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed