सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fake bill of Rs 85,000 sent to petrol pump operator

Bhadohi News: पेट्रोल पंप संचालक को भेजा 85 हजार का फर्जी बिल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Fake bill of Rs 85,000 sent to petrol pump operator
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित एक पेट्रोल पंप संचालक ने फर्जी बिल और कुटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। मामले में कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। गोपपुर निवासी आलोक कुमार जायसवाल ने बताया कि वह कस्तूरचंद एंड संस आईओसीएल पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर हैं। बताया कि उनके व्हाट्सएप नंबर पर छह मई 2026 को एक अज्ञात नंबर से संदेश भेजकर नियो पेटकोन इंडिया कंपनी का 85. 68 हजार रुपये बकाया बताया गया। जिसमें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास अधिनियम 2006 का हवाला देते हुए जल्द भुगतान करने का दबाव बनाया गया। अभिलेखों की जांच में ऐसा कोई बकाया न होने की बात बताई गई। आरोप है कि बिल पर लगी मोहर उनके प्रतिष्ठान की वास्तविक मोहर से मेल नहीं खाती और कर्मचारी के हस्ताक्षर भी फर्जी तरीके से बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि उनके एरिया मैनेजर उमाशंकर यादव ने भी ऐसी किसी सप्लाई से इन्कार किया। प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed