{"_id":"6a305bcbbb37c492170d5de8","slug":"tg-2-suspended-over-social-media-comment-bareilly-news-c-4-bly1053-906186-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सोशल मीडिया पर टिप्पणी के आरोप में टीजी-2 निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सोशल मीडिया पर टिप्पणी के आरोप में टीजी-2 निलंबित
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता ओमप्रकाश सिंह ने विद्युत वितरण खंड-शाहजहांपुर रोड में तैनात टीजी-2 पुष्पेंद्र कुमार उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई उनके ऊपर सोशल मीडिया व व्हाट्सएप समूहों पर सरकार की नीतियों एवं विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों के संबंध में कथित अभद्र टिप्पणियां करने के आरोप में की गई है।
मध्यांचल कार्यालय लखनऊ से प्राप्त शिकायत के आधार पर विभागीय जांच में प्रथम दृष्टया पुष्पेंद्र कुमार उपाध्याय को सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन करने, लापरवाही व विभाग की छवि धूमिल करने का दोषी पाया। मामले में अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल, बरेली द्वारा कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
अधिशासी अभियंता ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि पुष्पेंद्र कुमार उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उन्हें 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कुआंडांडा के तहत विद्युत वितरण उपखंड भुता से संबद्ध किया गया है।