सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   DJ operator murdered in Bareilly

UP News: बरेली में डीजे संचालक की हत्या, हमलावरों ने रास्ते में घेरकर सिर में मारी गोली

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 16 Jun 2026 06:28 AM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

बरेली के संजयनगर में सोमवार रात सनसनीखेज वारदात हुई। काम से घर लौट रहे डीजे संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चार हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद मौके पर भाग गए। 

DJ operator murdered in Bareilly
अर्जुन मौर्य का फाइल फोटो - फोटो : स्रोत- परिजन
विज्ञापन

विस्तार

बरेली के संजयनगर में सोमवार रात को काम निपटाकर घर लौट रहे डीजे संचालक अर्जुन मौर्य की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद हमलावर भाग गए। अर्जुन मौर्य राष्ट्रीय हिंदू महासभा (भारत) के पदाधिकारी भी थे। 



गोसाईं गौटिया निवासी अर्जुन मौर्य डेलापीर स्थित एक बरातघर में डीजे का काम करता था। परिवार के मुताबिक, वह कार्यक्रम खत्म होने पर घर लौट रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे चार लोगों ने उसे घेर लिया। इनमें से एक ने सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर लोग पहुंचे, लेकिन तब तक अर्जुन की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद इलाके की दुकानें बंद हो गईं। पुलिस अफसर परिजनों से मिले। देर रात तक घटनास्थल और जिला अस्पताल में लोग जुटे रहे। परिजनों के अनुसार, इकलौता बेटा अर्जुन परिवार की जिम्मेदारियों में हाथ बंटाता था। पिता राकेश मौर्य बार-बार यही कह रहे थे कि उनका जवान बेटा उनसे छीन लिया गया।

विज्ञापन

डीजे के काम से ही जुड़े हैं आरोपी
अर्जुन के पिता राकेश मौर्य राष्ट्रीय हिंदू महासभा (भारत) के जिला सचिव भी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहल्ले के कुश ने तीन साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। उन्होंने चार लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी भी बरातघर व डीजे के काम से जुड़े हैं।

एसपी मानुष पारीक ने बताया कि अर्जुन की हत्या के मामले में परिवार ने कुछ लोगों के नाम बताए हैं, जिनके घर दबिश दी जा रही है। आसपास के सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही राजफाश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed