{"_id":"6a305ab9d91f63965604718a","slug":"preparations-underway-for-admission-to-bsc-pcm-and-bcom-without-a-merit-list-bareilly-news-c-4-bly1053-905898-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बीएससी (पीसीएम) व बीकॉम में बिना मेरिट के प्रवेश देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बीएससी (पीसीएम) व बीकॉम में बिना मेरिट के प्रवेश देने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में बीएससी (पीसीएम) व बीकॉम में कम आवेदन होने के कारण बिना मेरिट के ही प्रवेश लिए जाएंगे। प्रवेश काउंसलिंग के लिए सीट लॉकिंग बोर्ड का गठन कर लिया गया है। बोर्ड महाविद्यालय में अलग-अलग विभागों में प्रवेशार्थियों की काउंसलिंग के साथ सीट लॉक करेगा। बरेली कॉलेज में 5040 सीटों के सापेक्ष 6500 से अधिक आवेदन हुए हैं, लेकिन कई पाठ्यक्रमों में अब भी आवेदन कम हैं।
विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित अंतिम तिथि 15 जून तक बरेली कॉलेज में बीएससी पीसीएम में 840 सीटों के सापेक्ष 425 आवेदन ही आए हैं। वहीं, कॉमर्स में 1040 सीटों की तुलना में 900 आवेदन हुए हैं।
परीक्षा प्रभारी प्रो. एके सिंह के अनुसार इन दोनों पाठ्यक्रमों में सीटों के सापेक्ष कम आवेदन की वजह से बिना मेरिट के प्रवेश होगा। इन दोनों पाठ्यक्रमों के लिए 17 जून से काउंसलिंग कराने की तैयारी है, बशर्ते विश्वविद्यालय अपनी पंजीकरण की तारीख आगे न बढ़ाए। बीएससी जेडबीसी में 720 सीटों के सापेक्ष 1200 ओर बीए में 1840 सीटों के सापेक्ष 2600 आवेदन होने के कारण मेरिट के आधार पर ही प्रवेश हो सकेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा सेल्फ फाइनेंस कोर्स में भी भारी मात्रा में आवेदन हैं। इनमें भी प्रवेश मेरिट के माध्यम से ही होगा। इसकी तिथि 20 जून के बाद निश्चित की जाएगी।
इन विभागों में होगी स्नातक की काउंसलिंग
बरेली कॉलेज में सीट लॉक करने व काउंसलिंग के लिए छह विभाग निर्धारित किए गए हैं। तृप्ता खरे, जसपाल सिंह, दीप्ति जौहरी, प्रो. सबरे आलम, डॉ. प्रतीक वर्मा प्रो. शुभ्रा कटारा को काउंसलिंग प्रभारी बनाया गया है। बीएड विभाग में बीए की काउंसलिंग होगी। बीकॉम की काउंसलिंग विधि विभाग में की जाएगी। इसके अलावा बीएससी (पीसीएम) की काउंसलिंग भौतिकी व स्टेटिस्टिक्स विभाग में होगी। बीएससी (जेडबीसी) की काउंसलिंग बॉटनी और पर्यावरण विभाग में की जाएगी।
एलएलबी : प्रवेश परीक्षा व आवेदन की तिथि बढ़ाई
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एलएलबी की प्रवेश परीक्षा का आयोजन जून के अंतिम सप्ताह में होने जा रहा है। प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून से बढ़ाकर 18 जून कर दी गई है। वहीं, प्रवेश परीक्षा की तिथि एक दिन बढ़ाकर 27 की जगह 28 जून कर दी गई है। परीक्षा सुबह नौ बजे से रात 10:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। संवाद
बीएड : प्रथम वर्ष के परीक्षा आवेदन की तिथि बढ़ी
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के संबद्ध महाविद्यालयों व कैंपस में बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षाओं के लिए आवेदन की तिथि 17 जून तक बढ़ा गई है। अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन के बाद महाविद्यालय में या विभाग में जमा करने की तिथि 18 जून है। कॉलेज की ओर से परीक्षा फॉर्म फॉरवर्ड करने की अंतिम तिथि 19 जून है। परीक्षा के लिए mjpru.samarth.edu.in वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। संवाद